गुहला-चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका की ओर से आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहे द इंडियन हाइट स्कूल चीका के छात्र विश्वास व अग्रिम काजल को सम्मानित किया। स्कूल प्रधानाचार्या हरप्रीत कौर ने बताया कि एक दिन पहले भाविप की ओर से करवाई गई खंड स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र विश्वास व अग्रिम काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बताया कि इन दोनों द्वारा का स्टेट लेवल की प्रतियोगिता के लिए भी चयन किया गया है। हरप्रीत कौर ने कहा कि इन छात्रों की उपलब्धि से स्कूल में उत्साह का माहौल है। संवाद