फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाबा मखदून पीर पर लगा मेला

Fri, 29 Aug 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। नगर के मंडवाल रोड पर लोगों की श्रद्धा व आस्था के केंद्र बाबा मखदून पीर पर विशाल मेला लगा। मेले में हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर माथा टेक घर की सुख-समृद्धि कि कामना की। कमेटी सदस्यों ने बताया कि यह मेला भाद्रपद की अमावस्या के बाद आने वाले पहले वीरवार को लगाया जाता है। इससे ठीक अगले दिन संतोख माजरा मार्ग पर स्थित सुल्तान पीर पर भी विशाल मेला लगता है। मेले में छोटे-बड़े बच्चे महिलाएं भारी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते है। गुरुवार को लगे मेले में लोगों की श्रद्धा व आस्था देखते ही बनते थी। मेले में सजी छोटी छोटी दुकानों से महिलाएं ,बच्चों ने जमकर खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें