फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अग्रवाल युवा सभा में गुटबाजी

Tue, 29 Aug 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अग्रवाल युवा सभा में चुनाव पर विवाद के बाद सदस्य दो गुटों में बंट गए हैं। उन्होंने अलग-अलग जगहों पर बैठक की। सभा के कुछ सदस्याें ने अग्रवाल युवा सभा के कार्यालय में बैठक की तो कुछ ने सनातन धर्म मंदिर परिसर में बैठक की।
विज्ञापन


सभा के प्रधान अशोक गोयल की तरफ से बुलाई गई कार्यकारिणी की बैठक में तीन सितंबर को चुनाव करवाने को लेकर निर्णय लिया तीन सितंबर को होने वाली बैठक में प्रधान चुना जाएगा व लेखा जोखा रखा जाएगा। गोयल ने कहा कि 15 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती को सभा ने मनाना है। इससे पहले नए प्रधान एवं कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया जाता है।

उन्होंने कहा कि सभा की प्रथा है कि सर्वसम्मति से चुनाव करवाया जाए। इसी उद्देश्य को लेकर तीन सितंबर को शाम चार बजे सभा की बैठक सनातन धर्म मंदिर में होगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर सुरेश गर्ग नौच, धर्मवीर कैमिस्ट, प्रवीण चौधरी, अशोक गोयल एडवोकेट, मनोज बंसल, भूपेश अग्रवाल, ऋषिपाल, पवन कोटड़ा, रमन गोयल, दीपक हाबड़ी, प्रवीण सिंगला, सुभाष बंसल, प्रवीण सिंगला, पवन कुमार, राजीव गर्ग, कपिल गोयल, गगन बंसल, दीपक गर्ग आदि मौजूद थे।

वहीं, इस मामले में सभा के सदस्य रामकुमार बंसल ने कहा कि सभा के कार्यकारिणी का चुनाव तीन सितंबर को होगा। उनकी पहले यही मांग थी कि चुनाव की तिथि निर्धारित की जाए। अब तिथि निर्धारित हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें