फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ईएसआई क्लीनिक की मिलेगी सुविधा

Fri, 17 May 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले को जल्द ही ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा योजना) क्लीनिक की सौगात मिलेगी। इसके तहत केंद्र सरकार की तरफ से श्रम और रोजगार मंत्रालय के माध्यम से जींद रोड स्थित पंचायत भवन में इसे स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए भवन में ही दो कमरों को किराये पर लिया गया है। यहां पर जल्द ही चिकित्सक जल्द ही इलाज शुरू करेंगे।

इस समय कैथल जिले में ईएसआई का कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। ऐसी स्थिति ईएसआई से संबंधित कर्मियों को जींद और करनाल सहित अन्य पास के जिलों में इलाज के लिए जाना पड़ता है। क्लीनिक बनने के बाद यहां पर ईंट के भट्टों व कंपनी में 21 हजार रुपये से कम आय वाले कर्मी इसका लाभ पाएंगे। यदि किसी कर्मी या उसे परिवार का स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है तो ईएसआई की योजना के तहत अपना व अपने परिवार के सदस्यों का इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि छह महीने पहले ही विभाग के आला अधिकारियों ने दौरा कर जगह की सुनिश्चित थी। पंचायत भवन में क्लीनिक बनने के बाद जरूरतमंद कर्मचारियों और उनके परिवार वालों को इलाज मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत केवल संगठित क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को ही जोड़ा जाता है। शर्त है कि मासिक वेतन 21 हजार रुपये या इससे कम हो। जिन लोगों का वेतन इससे अधिक है, वे ईएसआई योजना से बाहर रहते हैं। दिव्यांग कर्मचारियों के लिए यह लिमिट 25 हजार रुपये रुपये रखी गई है।

ईएसआई योजना में बीमित व्यक्ति या उसके परिवार के सदस्य के इलाज पर खर्च की कोई सीमा नहीं है। इसके अलावा 120 रुपये के सालाना प्रीमियम के भुगतान पर रिटायर्ड और स्थायी रूप से विकलांग बीमित व्यक्तियों और उनके पति या पत्नी व बच्चों को मेडिकल केयर भी प्रदान किया जाता है। कर्मचारियों को बेहतर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसके बड़े अस्पतालों के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्लीनिक चला रहा है। यह क्लीनिक की अब कैथल में बनने की सूचना से लाभार्थी काफी खुश हैं।
ईएसआई योजना के लाभ
जिन कर्मचारियों की आय कम है, उनके इलाज के खर्च का बोझ कम हो सके और कोई अनहोनी पर परिवार की मदद की जा सके, इसके लिए केंद्रीय श्रम मंत्रालय कर्मचारी राज्य बीमा योजना चलाता है। ईएसआई स्कीम निजी क्षेत्रों में काम कर रहे कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए योजना है। काम के दौरान कोई कर्मचारी दुर्घटना का शिकार होता है तो इलाज के लिए उसे मदद मिलती है। जरूरत पर उनके परिजनों को भी मेडिकल केयर मिलती है।
विज्ञापन


जिले को जल्द ही ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा योजना) क्लीनिक की सौगात मिलेगी। इसके तहत केंद्र सरकार की तरफ से श्रम और रोजगार मंत्रालय के माध्यम से जींद रोड स्थित पंचायत भवन में इसे स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। -राजेंद्र शर्मा, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा योजना), करनाल कार्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें