फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं

Sun, 27 Aug 2023 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। कौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विधायक रणधीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने ग्रामीणों के साथ हवन में आहुति डाली। रणधीर सिंह ने कहा कि कौल के स्वास्थ्य केंद्र में और अधिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र में उपकरणों के साथ स्टाफ की कमी भी पूरी की जाएगी। यदि किसी भी उपकरण की कमी है या जिन जिन डॉक्टरों की कमी है या अन्य किसी स्टाफ की आवश्यकता है तो उसे लिखित में दें, जिससे कि स्वास्थ्य केंद्र में हर सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांववासियों को तकलीफ का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि समूचे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। आम जन के लिए अस्पताल, शिक्षा, बिजली, पानी, शौचालय आदि सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। हर वर्ग के सार्वजनिक स्थलों व चौपालों का निर्माण प्राथमिकता से किया जा रहा है ताकि सभी अपने साझे कार्यों को ठीक ढंग से निपटा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें