फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश से खिले किसानों के चेहरे, जलभराव से परेशानी

Fri, 05 Jul 2024 07:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गर्मी और उमस झेल रहे जिले के लोगों के लिए वीरवार सुकून देने वाला रहा। लोगों के मुताबिक रूठा मानसून ने बारिश की अल सुबह सौगात दी। जैसे बदरा झमाझम बरसने लगे तो गर्मी से भी रात मिल गई लेकिन कई सड़कों मं जलभराव होने से राहगीरों को काफी दिक्कतेंं हुईं। दूसरी ओर बारिश देख किसानों के चेहरे खिल गए।

बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं यह किसानों के लिए किसी सौगात से कम नहीं। किसानों ने बारिश होते ही खेतों में धान की रोपाई तेज कर दी। ऐसे में अगर आगे भी अच्छी बारिश होती है तो फसल भी अच्छी होती है। किसान गुरजीत कुमार, राजेश कुमार, जयप्रकाश, राममेहर, सतीश कुमार, दलबीर ने बताया कि बारिश से उम्मीद जगी है कि अब अच्छी बारिश होगी। इससे धान लगाने में देरी नहीं होगी।
विज्ञापन


बारिश जहां लोगों के लिए गर्मी से राहत लेकर आई वहीं यह शहरवासियों के लिए आफत भी बन गई। जिलेभर में औसतन 20 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश से शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया। भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, माता गेट, चंदाना गेट, पिहोवा चौक, अंबाला रोड, ढांड रोड, अमरगढ़ गामड़ी, एसबीआई रोड, करनाल रोड, सहित अन्य कई कॉलोनियों की गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और सडक़ों पर जाम की स्थिति बनी बनी। सड़क पर एक से डेढ़ फीट पानी भर गया। जिससे स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा। वहीं, खुराना रोड स्थित चौक पर डेढ़ घंटे से जाम लगा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मचारियों व आसपास के लोगों ने पहुंचकर जाम खुलवाया।

दुकानदार सुरेंद, कर्मबीर, ओमप्रकाश, पवन, अशोक ने कहा कि प्रशासन को शहर में पानी निकासी के प्रबंध करने चाहिए। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों के साथ-साथ दुकानदारों ग्राहकों को भी परेशानी होती है। बारिश के बाद

लोगों को 15 दिनों सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। इस बारिश के बाद क्षेत्र के गांवों के

किसान खेतों में पानी लगाकर धान की फसल लगाने के लिए खेत तैयार करने में जुटे गए है।

बारिश के बाद किसान रघबीर, शमशेर, बलवंत, दिनेश, सुरेश, मोहन लाल राजेश ने कहा कि रविवार को तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश से किसानों को धान की रोपाई करने के लिए खेतों में पानी देने में काफी आसानी होगी। धान की रोपाई में किसान पिछले एक सप्ताह से बारिश की बाट जोह रहे थे। किसानों की फसलों के लिए यह बारिश के एक वरदान साबित होगी।
विज्ञापन


पांच से सात जुलाई तक बारिश होने की संभावना है। आठ व नौ जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें