फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश से खिले किसानों के चेहरे, जलभराव से परेशानी

Thu, 18 Jul 2024 06:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में बुधवार को सुबह के समय मौसम बदला और करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों ने दिक्कतें भी झेली लेकिन इसके विपरीत बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिले नजर आए।

किसान पिछले करीब एक सप्ताह से बारिश का इंतजार कर रहे थे। अब बारिश होने के बाद खेतों में लगातार सूख रही रोपी गई फसल को संजीवनी मिली है। सीवन और कैथल क्षेत्र में खूब बारिश हुई। वहीं, कई जगहों पर जलभराव से राहगीरों को दिक्कतें भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को जिले में 13.2 एमएम बारिश हुई। सबसे ज्यादा गुहला व सीवन व पूंडरी, कैथल और कलायत में सबसे कम बारिश हुई जबकि ढांड में बारिश ही नहीं हुई। बुधवार को हुई बारिश से लोगों ने राहत महसूस की है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है।

जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.6 व न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। किसानों ने बताया कि यदि अगले दो से तीन के अंदर बारिश न होती तो कई क्षेत्रों में धान की दोबारा रोपाई करने की स्थिति बन जाती।

स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा असर

मौसम के बदलने से लोगों स्वास्थ्य पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। हल्का बुखार व खांसी और त्वचा रोग से संबंधित मरीज अस्पताल में आ रहे है। डॉ. सचिन मांडले का कहना है कि कभी गर्मी तो कभी मौसम ठंडा हो रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।


मौसम में अभी बदलाव की स्थिति है। दो दिन तक तेज बारिश लगातार होने की संभावना है। रविवार तक मौसम इस तरह ही रहेगा। -डॉ. रमेश वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख
बारिश की स्थिति
जगह
बारिश

कैथल
01 एमएम

गुहला
38 एमएम

कलायत
01 एमएम

पूंडरी
05 एमएम

ढांड
नहीं हुई

सीवन
42 एमएम

राजौंद
06 एमएम

बारिश के बाद नगर में कई जगहों पर हुआ जलभराव
कैथल/राजौंद। बुधवार सुबह के समय बारिश होने के बाद कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी।

इस दौरान शहर के करनाल रोड, ढांड रोड, मुख्य बाजार, छात्रावास रोड, भगत सिंह चौक, पुरानी अनाज मंडी के पास सहित अन्य कई जगहों पर बारिश के कारण जलभराव हो गया। इस कारण राहगीरों को यहां से निकलने में काफी परेशानी हुई।

उधर,राजौंद में हल्की सी बारिश के बाद नगर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। दुर्गा मंदिर को जाने वाली गली में बरसात के कारण रास्ता खराब हो गया। इसके खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के बाहर थोड़ी सी बरसात में ही पानी भर गया। यहां लाखों रुपये खर्च करके रिचार्ज बोर भी लगाया गया है। फिर भी पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्य मार्ग पर कन्या स्कूल के सामने सड़क पर पानी भरने से व कन्या स्कूल की गली में कीचड़ से छात्राओं को स्कूल जाने में काफी असुविधा का सामना करने पड़ा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है की बरसाती मौसम से पहले पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए ताकि लोगों के घरों में पानी न घुसे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें