फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अधिकारियों के खिलाफ जताया रोष

Mon, 01 Apr 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण पर की गई कार्रवाई के बाद करनाल रोड पर दुकान तोड़ने के मामले में दुकानदार सहित उनके समाज के लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया।

इन लोगों ने अधिकारी व कर्मचारियों पर नाजायज तरीके से प्रेम चंद शर्मा की दुकान के सीढि़यां व शटर तोड़ लाखों रुपये का नुकसान करने का आरोप लगाया। दुकानदार प्रेमचंद ने बताया कि वह बालाजी कॉलोनी का निवासी है। उनकी दुकान एमआईटीसी कॉलोनी हुड्डा रोड कैथल में स्थित है। उसने करीब पिछले चार साल से दुकान के सामने दुकान की छत पर जाने के लिए लोहे की सीधी व लोहे का शटर लगाया था।
विज्ञापन


यह है 19 मार्च को नगर परिषद कैथल के अधिकारी कर्मचारी उसके पास आए और बोले कि वे तुम्हारी दुकान की सीढ़ी व शटर तोड़ कर ले जाएंगे। यदि इसे बचाना चाहते हैं तो उन्हें इसकी रिश्वत देनी होगी। इन अधिकारियों ने बिना कोई नोटिस दिए ही दुकान से सीढ़ी व शटर उखाड़ दिया और तोड़फोड़ की। नगर परिषद कैथल में इस समय जो अधिकारी कार्यरत हैं।

वे पिछले लंबे समय से कार्यरत हैं और यह प्रभावशाली है। रोष जताने के लिए लोगों ने फैसला लिया कि दो अप्रैल को ब्राह्मण समाज के लोग उपायुक्त कैथल से इस संदर्भ में मिलेंगे।

स मौके पर रत्न लाल शर्मा, दीपक, हुक्म चंद शर्मा, रमेश, कृष्ण शर्मा, संजीव शर्मा, रणधीर शर्मा, संजय पाडला, रोहतास शर्मा, कमलेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजेश शर्मा, राजीव शर्मा, प्रद्युम्न शर्मा, विकास शर्मा, पप्पू शर्मा, अनिल शर्मा व राजेंद्र शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन


नगर परिषद के संबंधित अधिकारी कुलदीप ने बताया कि यह कार्रवाई जिला उपायुक्त प्रशांत पंवार के आदेशों पर की थी। इस कार्रवाई से पहले उपायुक्त ने पहले ही मौके पर दौरा किया था। यह कार्रवाई निष्पक्ष रूप से की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें