सामाजिक अंकेक्षण के दौरान छात्राओं से संवाद करती सामाजिक अंकेक्षण टीम एवं विद्यालय स्टाफ। विज्ञ
राजौंद। समग्र शिक्षा अभियान के तहत सामाजिक अंकेक्षण इकाई चंडीगढ़ के दिशा-निर्देशानुसार सामाजिक अंकेक्षण टीम ने शुक्रवार को राजौंद ब्लॉक स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय भाणा का विशेष दौरा कर सामाजिक अंकेक्षण किया। सीएसए रिंकल राणा के सहयोगियों व एसएएफटी सदस्यों गुरप्रीत कौर, कविता, सीमा, सुमन और मंगत नाहरिया ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, बुनियादी ढांचे और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्राओं से सीधा संवाद किया और उनके पठन-पाठन के स्तर की जानकारी ली। इसके बाद टीम ने स्मार्ट कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। टीम ने मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच करने के साथ ही छात्राओं से भोजन के संबंध में फीडबैक भी लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव राणा ने टीम को आवश्यक रिकॉर्ड प्रस्तुत किए।
सामाजिक अंकेक्षण के दौरान छात्राओं से संवाद करती सामाजिक अंकेक्षण टीम एवं विद्यालय स्टाफ। विज्ञ