कैथल स्थित इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में वर्ल्ड रिवर डे के अवसर पर नदियों के संरक्षण और जल-संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से नदियों की स्वच्छता का संदेश दिया।
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय के भूगोल विभाग ने वर्ल्ड रिवर डे मनाया। इस अवसर पर छात्राओं को नदियों के महत्व, उनके संरक्षण और जल-संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बताया गया कि विश्व नदी दिवस की शुरुआत 2005 में कनाडा में प्रसिद्ध नदी संरक्षण कार्यकर्ता मार्क एंजेलो ने की थी। समिति के अध्यक्ष खुरानिया ने कहा कि नदियों को प्रदूषण और गंदगी से बचाना, जल संरक्षण करना और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग और सायंकालीन सत्र की प्रभारी प्राचार्या श्वेता तंवर ने छात्राओं की गतिविधियों की सराहना की। कार्यक्रम में प्रो. सीमा सुनेजा, प्रो. नीरू गर्ग, प्रो. दीपशिखा और प्रो. संगीता भी उपस्थित रहीं।
वक्ताओं ने कहा कि नदियां मानव सभ्यता की जीवनरेखा हैं और इनके संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना आवश्यक है। इस अवसर पर छात्राओं ने पोस्टर, भाषण और स्लोगन प्रस्तुतियों के माध्यम से संदेश दिया कि स्वच्छ और सुरक्षित नदियां ही उज्ज्वल भविष्य की गारंटी हैं।