संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। नशा मुक्ति पखवाड़ा के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को आदर्श निकेतन विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस माैके पर नशे के दुष्प्रभाव बताने के साथ उनसे दूर रहने को समझाया गया।
विद्यालय प्रबंधक सुभाष राणा ने अपने व्याख्यान में उक्त कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन उनके भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होता है। स्कूल प्रधानाचार्य रेणु रानी ने विद्यार्थियों व आम जन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए कहा कि अपने जीवन में हमेशा नशे से दूर रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की नशे की लत किसी व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता को बाधित कर सकती है। कहा कि जब भी कभी आपके सामने ऐसी परिस्थिति आए कि आपको कोई नशे की पेशकश करे तो आप ने उसे ना कहना सीखना है।
खंड प्रभारी बूटा सिंह ने बच्चों को नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दिलाया।भारत सरकार की नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो व विद्यालय शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में इस नशा मुक्ति कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाना है।
कार्यक्रम में रोहित कुमार सहायक खंड प्रभारी ने अध्यापकों व विद्यार्थियों को नशे से मुक्ति की शपथ दिलाई। छात्रों को शपथ दिलाते हुए शिक्षक व खंड प्रभारी ने बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम एवं बीमारियों के बारे में बताते हुए कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से पीड़ित व्यक्ति को पारिवारिक एवं सामाजिक अलगाव और लोगों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर विकास राणा, रवि, किरण, राजिंद्र पाल, सविता, तनवी, संदीप कुमार,
रेनू सिंगला आदि मौजूद रहे।