फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समाचार पत्रों का इतिहास और कार्यप्रणाली बताई

Fri, 30 Jan 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। कन्या महाविद्यालय चीका में भारत में समाचार पत्रों की शुरुआत और पत्रकारिता के ऐतिहासिक सफर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय समाचार पत्रों के इतिहास, कार्यप्रणाली और वर्तमान दौर में उनकी भूमिका से अवगत कराना था। प्रो. कवल ने कहा कि सीमित संसाधनों और औपनिवेशिक चुनौतियों के बावजूद देश में निर्भीक पत्रकारिता की मजबूत नींव रखी गई। डॉ. प्रदीप कुमार और डॉ. अमरदीप ने डिजिटल युग में भी समाचार पत्र पढ़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए इसे ज्ञानवर्धन और आलोचनात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम बताया। प्रो. कुलदीप कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बावजूद भारत में अखबार पाठकों की संख्या बढ़ रही है और प्रमाणिकता के कारण प्रिंट मीडिया पर लोगों का भरोसा कायम है। कार्यक्रम में डॉ. भारती बत्रा और प्रो. मनीष गोयल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें