फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संगठन की उपलब्धियां व उद्देश्य बताए

Sun, 01 Sep 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। आर्य समाज मंदिर में विश्व हिंदू परिषद का 60वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने संगठन की उपलब्धियां व उद्देश्य बताते हुए कहा कि विहिप कुसंस्कार को बढ़ावा देने वाले लोगों का विरोध करेगा।

समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश आर्य व प्रखंड संयोजक बजरंग दल विक्रम रसूलपुर ने की। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा भी संगठन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। देशभक्ति गीतों व धार्मिक गीतों ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा है कि विहिप लोगों को जोड़ने और संस्कारित करने की बात करता है। उन्होंने कहा कि विहिप की स्थापना सभी हिंदू धर्म कार्य, संस्कार एवं संस्कृति को जागरूक करना और धर्मांतरण, लव जिहाद, गो हत्या रोकना, मंदिर की रक्षा और धर्म आचार्यों के सम्मान की रक्षा करने के लिए हुई है।
विज्ञापन


इस अवसर पर नवीन दायित्व प्रखंड मंत्री विक्रम खेङी, प्रखंड उपाध्यक्ष रामदिया सीवन, बजरंग दल प्रखंड सुरक्षा प्रमुख रणदीप, गोसेवा प्रमुख संदीप ककेडी, सनी सोथा, बालकृष्ण मोरे, सुभाष भगत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें