संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। श्री बाबा खाटू श्याम परिवार सीवन ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में डीएवी कॉलोनी में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान संजय कंसल व मधु कंसल ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर भजन गायकों जीत कामरा व लविश कंसल ने अपने भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में भगवान खाटू श्याम की महिमा का गुणगान करते हुए संजय कंसल ने कहा कि बाबा खाटू श्याम श्रद्धा और विश्वास के प्रतीक हैं और उनके स्मरण से जीवन में सुख और शांति प्राप्त होती है। भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई। इस संकीर्तन के माध्यम से श्री बाबा खाटू श्याम परिवार ने नववर्ष के अवसर पर सभी को बधाइयां देते हुए समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन के अंत में भगवान खाटू श्याम की आरती की। मंच संचालन मांगे राम शर्मा ने किया। कार्यक्रम के बाद लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रभु प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर उप प्रधान सोनू सैनी, नीरज बंसल, टीना माई, विक्की ग्रोवर, मनोज गिरधर, नीरज कंसल, पाली सैनी व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्री खाटू श्याम समिति ने लगाया भंडारा
कैथल। श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति ने वीरवार को दो दिवसीय निशुल्क बस यात्रा कैथल वापस लौटी। समिति के प्रधान मनोज सिंगला ने बताया कि यात्रा के दूसरे दिन समिति की और से श्री खाटू श्याम धाम पर भंडारा लगाया गया। समिति के सक्रिय सदस्य चिराग बंसल ने बताया कि इसके उपरांत बस यात्रा बुधवार को श्री खाटू श्याम धाम से कैथल के लिए रवाना हुई। बताया कि बस यात्रा के दौरान भजन गायक सन्नी श्याम दीवाना व भजन गायक जुगल किशोर की ओर से प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। इस अवसर पर चिराग बंसल, सन्नी शर्मा, गोरांश मित्तल, जुगल किशोर, सचिन गर्ग, सुशील टक्कर, नीतू शर्मा, पवन बाकल, श्वेता मित्तल, संगीता टक्कर, रेणु टक्कर व रानी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद