पूंडरी। कस्बा पूंडरी में शनिवार को ब्राह्मण सभा की बैठक हुई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया और समाज की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। ये जानकारी सभा प्रधान अशोक शर्मा सिरसल ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए ईश्वर शर्मा कौल, हाकम चंद टयोंठा, प्रवीण शर्मा पाई, सीताराम शर्मा बरोट व विनोद शर्मा पबनावा को उपाध्यक्ष, प्रमोद शर्मा फतेहपुर को सचिव, नरेंद्र शर्मा उर्फ बबलू फरल, काका शर्मा पूंडरी व राजेश शर्मा पिलनी को कोषाध्यक्ष, नरेश शर्मा सांच व काका शर्मा चंदलाना को मीडिया प्रमुख बनाया गया।
इसके अलावा जिला पार्षद मुनीष शर्मा फरल को मुख्य सलाहकार, रामकुमार शर्मा, चेत राम शर्मा पाई, धर्मवीर शर्मा पाई संरक्षक, दशरथ शर्मा करोड़ा व चंद्र बेदी शर्मा बरसाना को संरक्षक बनाया गया। प्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि सामाजिक मुद्दों को हर स्तर पर उठाने के लिए संगठन एकजुटता से काम करेगा।
इस मौके पर सीताराम बरोट, सज्जन शर्मा भाणा, हरिश लाल, त्रिलोकीनाथ फतेहपुर, ईश्वर शर्मा, प्रवीण पाई, प्रदीप बदनारा, नरेश सांच व पंकज फरल मौजूद थे।