संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज कैथल के पंजाबी विभाग ने कॉलेज के मुख्य हॉल के सामने पंजाबी सभ्याचार विषय पर प्रदर्शनी लगाई। इस मौके पर कई तरह की जानकारी दी गई।
प्रदर्शनी में पंजाबी संस्कृति के मजबूत बंधनों को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया, जिसमें स्वस्थ भोजन, पारिवारिक संबंध, बड़ों का सम्मान, आजीविका के कामों का प्रबंधन और नशीली दवाओं के सेवन जैसी अस्वास्थ्यकर आदतों से दूर रहना आदि शामिल रहा।
इस प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा थे। प्रदर्शनी शुरू होते ही विभिन्न विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित अपनी सामग्री प्रस्तुत की। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अश्वनी शोरेवाला और प्रिंसिपल संजय गोयल ने पंजाबी विभाग की प्रशंसा की और प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय विद्या समिति और गवर्निंग बॉडी के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।