फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैगी के अलावा सभी कंपनियों के नूडल्स की होगी जांच

Thu, 11 Jun 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। केवल मैगी ही नहीं, बाजार में बिकने वाले इस तरह के तमाम खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग के आदेश फूड एंड ड्रग सेफ्टी विभाग ने दिए हैं। शीघ्र ही जिले में छापेमार कार्रवाई की जाएगी। विभाग के कमिश्नर ने इस बारे में आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


देश भर में मैगी की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद कैथल में भी फूड एंड ड्रग विभाग ने इसके 10 सैंपल लिए। सैंपल्स को जांच के लिए लैब भेजा गया है। पूरे प्रदेश से लिए सैंपलों की जांच रिपोर्ट को एक साथ प्रदेश मुख्यालय स्तर पर बताया जाएगा। यहां पता चलेगा कि कितने सैंपल फेल हैं।

कई और प्रोडक्ट विभाग के निशाने पर
मैगी के अलावा अब विभाग ने जिले भर में बिक रहे दूसरी कंपनियों के नूडल्स, पैकेट में बंद खाद्य पदार्थों, मैकरॉनी, पास्ता, मिल्क पाउडर, पनीर से बने खाद्य पदार्थ, बर्फ से बने खाद्य पदार्थ एवं बर्फ के अलावा बाहर से पैक होकर आने वाले खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के आदेश दिए हैं। जिले भर में कई खाद्य पदार्थ बिना किसी रोक-टोक एवं नियमित जांच के बिक रहे हैं।
विज्ञापन


जंक फूड अभिभावकों के लिए समस्या
शहरवासी राजेंद्र कुमार, संजय, प्रिंसिपल भूपेंद्र सिंह और क्लर्क नरेश कुमार का कहना है कि अभिभावकों के लिए शहर में बिकने वाला जंक फूड परेशानी का सबब बना हुआ है। बच्चे जिद करके जंक फूड खाते हैं। जंक फूड में केमिकल्स एवं हानिकारक खाद्य पदार्थों की मिलावट की सूचनाएं मिल रही हैं। स्वास्थ्य बिगड़ने का डर बना रहता है। लेकिन बच्चे जिद करते हैं। सरकार को चाहिए कि इन सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों की बिक्री की तभी अनुमति दे, जब इनकी गुणवत्ता में कमी न हो।
कोट
विभाग ने मैगी के साथ-साथ सभी प्रकार के नूडल्स, पैकेट में बिकने वाले खाद्य पदार्थों, दूध एवं पनीर से बने खाद्य पदार्थों, मैकरॉनी, पास्ता सहित कई अन्य पदार्थों की जांच के आदेश दिए हैं। मेरे पास कुरुक्षेत्र का भी प्रभार है। इसी कारण इन खाद्य पदार्थाें की सैंपलिंग में देरी हो रही है। शीघ्र ही इन सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. राजेंद्र सिंह, जिला फूड सेफ्टी ऑफिसर। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें