संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा स्टेट भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से अंबाला कैंट में चार दिवसीय 17 से 20 अक्तूबर तक अंबाला में आयोजित प्री प्रेजिडेंट स्काउट टेस्टिंग कैंप में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के चार छात्रों ने भाग लिया। इस कैंप में छात्रों की ओर से विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता के साथ अनुशासन का परिचय दिया गया।
ओएसडीएवी स्कूल के छात्र राघव तंवर, समर, गौरव, राजराणा और मयंक तंवर ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले शिविर के लिए अपना स्थान
निश्चित किया। बता दें कि इससे पूर्व स्कूल के दोनों विद्यार्थी राघव तंवर व समर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ओएसडीएवी स्कूल की ओर से अंबाला के प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय शिविर में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन चुके हैं।
गौरतलब है कि यदि ये छात्र राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं तो इन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जो उनकी अभूतपूर्व उपलब्धि होगी। इन छात्रों के विद्यालय में पहुंचने पर विद्यालय प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़, शिक्षक कुलदीप व राजेश ने इन छात्रों की प्रशंसा की और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।