फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनसीसी के उत्कृष्ट कैडेटों काे सम्मान से नवाजा

Wed, 10 Jul 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट पीजी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने कैंप सीएटीसी-116 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. राजकला सिहाग पूनिया ने कैडेट्स को सम्मानित किया।

एनसीसी अधिकारी प्रो. अजीत सिंह ने बताया कि सीएटीसी -116 का कैंप पंजाब के रोपड़ में 29 जून से आठ जुलाई तक लगाया गया था। इस शिविर में जाट महाविद्यालय की एनसीसी कैडेटस रजनी देवी, नीरू, अंजू, खुशी, कोमल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन


कैंप में ड्रिल, रनिंग, मैपिंग, कंपास, क्लास, कौशल व के बारे अवगत करवाया। रस्सा कसी में जाट महाविद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कोमल कैडेट्स का टीएससी कैंप में चयन हुआ। प्राचार्य डॉ. राजकला सिहाग पूनिया ने एनसीसी प्रभारी प्रो. अजीत सिंह एवं सभी एनसीसी कैडेट्स को बधाई दी।
विज्ञापन


जाट हाई स्कूल सोसाइटी के कुशल प्रशासक चंद्रशेखर सहारण ने भी एनसीसी कैडेट्स को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर डॉ. लाभ सिंह चौहान, प्रो. राजपाल सिंह, डॉ.रेणूका, डॉ. सुदेश कुमारी, डॉ.सीमा, प्रो. सुखबीर सिंह,प्रो.पप्पू सिंह, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. सुशील मालिक कार्यालय अधीक्षक कुलबीर सिंह, रामफल, मनोज गोयत, अमनदीप कौर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें