फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 और 3 जनवरी को होगी एचटेट की परीक्षा

विज्ञापन
exam - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
एडीसी सतबीर सिंह कुंडू ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 2 एवं 3 जनवरी 2021 को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं तथा परीक्षा को शांतिपूर्वक एवं नकल रहित संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिले के 15 परीक्षा केंद्र में 10 हजार 779 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

एडीसी सतबीर सिंह कुंडू लघु सचिवालय में एचटेट परीक्षा की तैयारी के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा के कार्यक्रम के अनुसार 2 जनवरी को दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजकर 30 मिनट तक स्तर-3 के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 3 जनवरी को प्रात: कालीन सत्र में सुबह 10 बजे से 12 बजकर 30 मिनट तक स्तर-2 एवं सांय कालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजकर 30 मिनट तक स्तर-1 के लिए हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर जांच के लिए 2 घंटे 10 मिनट पहले पहुंचे। परीक्षा के शुरू होने से 60 मिनट पहले ही अभ्यर्थियों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। जिले में इस परीक्षा के लिए 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी। एसडीएम डॉ. संजय कुमार, डीईओ अनिल शर्मा, ईश्वर सिंह, प्रवीण के अलावा परीक्षा केंद्रों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इन हिदायतों का करना होगा पालन-
1. अभ्यर्थी ब्लैक बाल प्वाइंट पेन लेकर ही परीक्षा में आयें। उत्तर पुस्तिका पर इसी का इस्तेमाल करें।
2. इसके अतिरिक्त परीक्षा में प्रवेश हेतु रंगीन प्रवेश पत्र की मूल प्रति, जिस पर अभ्यर्थी द्वारा रंगीन फोटो (सत्यापित) करवाई गई है, लेकर आएं। इस प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर व बांये अंगुठे का निशान पर्यवेक्षक के सामने लगाते हुए परीक्षा केंद्र पर जमा करवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

3. अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के आभूषण, अन्य धातु वस्तु, कैमरा, इलेक्ट्रानिक्स वस्तुएं, घड़ी, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटूथ, ईयरफोन, पर्स, लॉग टेबल, हेल्थ बैंड, इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स एवं ज्योमैट्री, पैंसल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कोरा व छपा हुआ कागज, लिखी हुई पर्ची लाने पर प्रतिबंध है।
4. महिला अभ्यर्थियों को अंगूठी, चैन, बालियां इत्यादि ले जाने की स्वीकृति नहीं होगी। महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र, बिंदी व सिंदूर लगाने तथा सिख धर्म में दीक्षित अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था के चिन्ह ले जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

5. उत्तर पुस्तिका को न तो मोड़ना है और न ही उस पर रफ वर्क करना है।
6. प्रश्नपत्र पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर दिया गया सीरियल नंबर उत्तर पुस्तिका पर दिए गए बॉक्स में लिखना होगा।
7. प्रश्नपत्र पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर उम्मीदवार को अपने हस्ताक्षर भी करने होंगे।
8. परीक्षा केंद्र से निकलने से पहले अपनी उत्तर पुस्तिका जरूर जमा करा दें।
9. अगर उत्तर पुस्तिका कटी-फटी मिलती है तो उसे बदलवा लें।
10. परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें