फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अयोध्या की चमक से सब रोशन

Tue, 23 Jan 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर सोमवार को पूरा कैथल राममय हो गया। दीपावली की तरह रात में लोगों ने घरों को रोशन कर पटाखे भी छुड़ाए। शहर से गांव तक में लोगों में काफी उत्साह का माहौल रहा। इसी उत्साह के बीच पूरे दिन भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजे।

प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत जिलेभर के 500 से अधिक मंदिरों में में पूजा-अर्चना के कार्यक्रम से लेकर दीपदान के कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके साथ ही जिलेभर में हर चौक चौराहों से लेकर बाजार रंगे भगवा रंग में रंगे रहे। जिलेभर में होने वाले आयोजन को लेकर जिला प्रशासन के कड़े प्रबंध रहे। इस दौरान पुलिस की तरफ से बनाई गई विशेष टीमों ने शहर में गश्त की और यातायात व्यवस्था को बनाए रखा।
विज्ञापन


शहर के सभी चौक व चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के तहत 700 से अधिक पुलिस कर्मियों ने अपनी ड्यूटी की। इसी कड़ी में अयोध्या में आयोजित हो प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए शहर में कई जगह पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। इसमें सनातन धर्म मंदिर परिसर में लाइव प्रसारण के लिए लगाई 102 फीट की स्क्रीन लगाई।
विज्ञापन


गीता भवन मंदिर, साईं मंदिर और गुरु तेग बहादुर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में भी लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके साथ ही गीता भवन में कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु जुटे। कार्यक्रम में हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत मुख्य अतिथि रहे। शहर के मंदिरों में सुबह हवन के बाद भंडारे लगाए गए। भंडारों में श्रद्धालुओं को हलवा, पूरी, कढ़ी-चावल, चाय, ब्रेड पकौड़े व लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें