फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ज्ञानानंद महाराज के प्रवचनों से सब मंत्रमुग्ध

Sat, 21 Mar 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर में आयोजित दिव्य गीता सत्संग कार्यक्रम का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। यह तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 मार्च तक भाई उदय सिंह के किला परिसर में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में संत स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अपने प्रेरणादायक प्रवचनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के गूढ़ संदेशों को सरल भाषा में समझाते हुए जीवन में धर्म, कर्म और भक्ति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गीता के उपदेशों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकता है। इस आयोजन का संचालन श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जियो गीता परिवार द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें