फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धेरड़ू नर्सिंग कॉलेज निर्माण पूरा होने का सबको इंतजार

Tue, 21 May 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल, ढांड। लोकसभा चुनाव 25 मई को होना है। ऐसे में अब लगातार मुद्दों पर बात हो रही है। वहीं जिले के गांव धेरड़ू में बन रहे नर्सिंग कॉलेज का अभी तक निर्माण कार्य पूरा न होना भी बड़ा मुद्दा है।

गौरतलब है कि पिछले करीब चार साल से यह निर्माण कार्य जारी है, लेकिन यह पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में विद्यार्थियों को अभी तक भवन नहीं मिल पाया है। धेरड़ू में बनने वाले यह नर्सिंग कॉलेज जिले का पहला नर्सिंग कॉलेज है। इस पर 35 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


साल 2015 में मिली थी मंजूरी ः धेरड़ू निवासी रवि कुमार ने बताया कि साल 2015 में इस नर्सिंग कॉलेज के बनने के लिए सरकार ने मंजूरी दी थी। यह कॉलेज 2024 तक भी पूरा नहीं हो पाया है। इस कॉलेज के बनने के बाद पूंडरी हलका के तकरीबन सभी गांवों के ऐसे विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। जो नर्सिंग कोर्स में रुचि रखते हैं।

पूरे जिले के का पहला सरकारी नर्सिंग कॉलेज होने के कारण यहां जिलेभर के विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे। इस कॉलेज में 100 सीटें लड़कियों के लिए रखी हैं तो 100 सीटें लड़कों के लिए रखी हैं। नर्सिंग कॉलेज में विद्यार्थियों को नर्सिंग संबंधित पढ़ाई कराई जाएगी। जिसके बाद उनको अस्पतालों में प्रशिक्षण दिया जाना है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है 2019 में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश भर में 4 हजार 106 करोड़ की 211 विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के साथ-साथ कैथल जिले की भी 219.71 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया था। नर्सिंग कॉलेज चर्चा में आया था। इसके लिए 40 करोड़ रुपये तय किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें