फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी को योग करने की दी सलाह

Mon, 17 Jun 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वरिष्ठ नागरिक भवन में रविवार को वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक हुई। इसमें प्रदीप शर्मा एडवोकेट ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि योग भारत के ऋषि-मुनियों की दई गई प्राचीन स्वास्थ्य पद्धति है। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी को योगासन करने चाहिए।

इससे पूर्व इसका शुभारंभ तीन बार गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया। तत्पश्चात भोलाराम, रामलाल कालरा व फकीरचंद गर्ग ने भजन व गीत सुनाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बैठक में रमेश कुमार पबरेजा ने अंतरराष्ट्रीय पितृ दिवस पर अपने विचार रखते हुए कहा कि पिता घर का मुखिया होने के साथ-साथ अपने परिवार का पालन पोषण करने के सभी दायित्व निभाता है तथा अपने परिवार को पूरी तरह से सुरक्षित भी रखता है।
विज्ञापन


जून मास में जन्मदिवस आने पर रमेश पबरेजा, भोलाराम, विजय पाल गुर्जर, रामपाल सिंगला, ईश्वर पाहुजा, बनारसी दास व फकीर चंद को समिति की ओर से फूल मालाएं पहना कर तथा स्मृति चिह्न देकर सभी को शुभकामनाएं दी गई। एक नए सदस्य विजय कुमार गुप्ता का समिति की सदस्यता ग्रहण करने पर फूल माला के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन


समिति के प्रधान रामनारायण रावल ने वर्ष 2023-24 का आय-व्यय का लेखा-जोखा समिति के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसको सभी सदस्यों ने ध्यानपूर्वक सुनकर सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया। मंच संचालन महासचिव रोहित शर्मा ने किया। बैठक मेें रविदत्त शर्मा, शिव नारायण राविश, करतार सिंह, सतपाल धीमान, भले राम कठवाड़, प्रो. बीडी गुप्ता व डॉ जीएल चावला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें