फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रत्येक माह आयोजित होगा सामूहिक जन्मदिन समारोह

Fri, 18 Apr 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। भारत विकास परिषद की शाखा क्योड़क की कार्यकारिणी बैठक परिषद के अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्राध्यापक सुरेश शर्मा के निवास स्थान पर हुई। इसमें परिषद ने निर्णय लिया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, क्योड़क में अध्ययनरत छात्राओं का प्रत्येक माह सामूहिक जन्मदिन समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर सभी छात्राओं एवं स्टाफ को मिठाई वितरित की जाएगी व जिन छात्राओं का जन्मदिन उस माह होगा, उन्हें विशेष उपहार भेंट किए जाएंगे। ग्राम क्योड़क में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए दो प्रमुख स्थल कैथल रोड बस स्टैंड की ओर और क्योड़क-दयोहरा रोड पर पानी के कैंपरों के माध्यम से शीतल जल सेवा की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने जनसेवा गतिविधियों के लिए अपने-अपने विचार और सुझाव साझा किए। बैठक में परिषद के संरक्षक श्रामचंद्र एवं श्री कृष्ण कुमार कौशिक, सचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सहित रजनीश तंवर, डॉ. रामपाल तंवर, शीशन तंवर, अनिल तंवर, मोहनलाल तंवर, शीतम तंवर और दीपक शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें