कलायत। प्राचीन श्री कपिल मुनि सरोवर तट पर 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती उपलक्ष्य में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें हरियाणा कला परिषद, स्कूल और कालेजों के साथ-साथ स्थानीय कलाकर अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाएंगे। सोमवार को जयंती उपलक्ष्य मेंं सरोवर तट पर पुजारी संजय शास्त्री की मौजूदगी में सफाई अभियान की शुरुआत की गई। श्री कपिल मुनि तीर्थ प्रबंध कमेटी प्रधान राजू कौशिक, नंबरदार संजय सिंगला, महीपाल पंवार, राजकुमार मुदगिल, पाला राम प्रजापति व दूसरे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नपा सफाई कर्मियों के तहत सफाई अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि कपिल मुनि तीर्थ का इतिहास भी महाभारत काल से जुड़ा है।