फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार साल बीतने के बाद भी कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर बंद

Fri, 25 Apr 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर वर्ष 2020 में आई कोरोना महामारी शुरू होने के करीब चार साल बाद भी दोपहर के समय बंद हुई ट्रेन को शुरू करने की मांग पर रेल यात्री कल्याण समिति ने सांसद नवीन जिंदल को पत्र लिखा है।

दिसंबर 2022 में सुबह व शाम के समय तो कुरुक्षेत्र व जींद जाने वाली यात्री ट्रेन तो शुरू हुई थी, लेकिन दोपहर के समय संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन दोबारा शुरू नहीं हो पाई है। इसके चलते दोपहर के समय कोई ट्रेन न होने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस कारण रेल यात्रियों को बसों में अधिक किराया भर कर यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल यात्री कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि दोपहर के समय रेलगाड़ी संचालित न होने से सैकड़ों यात्रियों को काफी कठिनाई हो रही है। कैथल रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि इस समय दो एक्सप्रेस और छह यात्री रेलगाड़ियां चल रही है। दोपहर के समय जो गाडिय़ां बंद की गई हैं। वह उत्तर रेलवे के मुख्यालय के अधिकारियों की तरफ से की गई है। संचालन की कोई सूचना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें