फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ईएसआई डिस्पेंसरी बनेगी, हेलीपैड की भी तैयारी

Sat, 24 Feb 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से जारी किए गए प्रदेश सरकार के बजट में कैथल को भी तीन बड़ी सौगात दी गई है। इसके तहत कैथल में सरकार की ओर से ईएसआई डिस्पेंसरी बनाई जाएगी। इसके साथ ही करनाल रोड पर बनाए जाने वाले एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के लिए एक बार फिर से सर्वे करवाया जाएगा और इसकी निर्माण की सभी संभावनाएं तलाशी जाएंगी। वहीं, शहर के एक हैलीपेड भी बनाया जाएगा।

इसी प्रकार चीका में वर्टिकल फार्मिंग का केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। बता दें कि वर्टिकल फार्मिंग में पारंपरिक खेती की तरह ज़मीन पर क्षैतिज रूप से खेती करने के बजाय ऊर्ध्वाधर रूप में खेती की जाती है तथा भूमि और जल संसाधनों पर अत्यधिक प्रभाव डाले बिना ऊर्ध्वाधर परतों में फसल उगाई जाती हैं। इसमें मिट्टी रहित कृषि तकनीक व अन्य कारक शामिल हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कंपनी में 21 हजार रुपये से कम आय वाले कर्मी इसका लाभ पाएंगे। यदि किसी कर्मी या उसे परिवार का स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है तो ईएसआई की योजना के तहत अपना व अपने परिवार के सदस्यों का इलाज करवा सकते हैं। कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत केवल संगठित क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को ही जोड़ा जाता है। शर्त है कि मासिक वेतन 21 हजार रुपये या इससे कम हो। जिन लोगों का वेतन इससे अधिक है, वे ईएसआई योजना से बाहर रहते हैं।

दिव्यांग कर्मचारियों के लिए यह लिमिट 25 हजार रुपये रुपये रखी गई है। उल्लेखनीय है कि ईएसआई योजना में बीमित व्यक्ति या उसके परिवार के सदस्य के इलाज पर खर्च की कोई सीमा नहीं है। इसके अलावा 120 रुपये के सालाना प्रीमियम के भुगतान पर रिटायर्ड और स्थाई रूप से विकलांग बीमित व्यक्तियों और उनके पति या पत्नी व बच्चों को मेडिकल केयर भी प्रदान किया जाता है।
एलिवेटेड ट्रैक निर्माण के लिए दोबारा सर्वे करवाने की घोषणा के तहत करनाल रोड पर रेलवे फाटक पर लगने वाले भारी भरकम जाम से राहत मिलेगी। वहीं, रेलवे फटकों से जनता को निजात मिलेगी। हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार का अपनी तरफ से और रेल यात्री कल्याण समिति की तरफ से सरकार का धन्यवाद करते हैं। लाजपत सिंगला, कार्यकारिणी प्रधान, रेलयात्री कल्याण समिति, कैथल।
सरकार की कई योजनाएं हैं बेहतर

प्रदेश सरकार ने महिलाओं और किसानों के लिए बजट में कई अच्छी योजनाओं को शुरू करने का फैसला लिया है। इन योजनाओं में एक चीका में वर्टिकल फार्मिंग का केंद्र बनाना शामिल है। यह योजना किसानों की आय बढ़ाने के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। इसके साथ ही शिक्षा में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करना भी एक बेहतर योजना है। इससे विद्यार्थी बेहद अच्छे तरीके से अपनी पढ़ाई कर पाएंगे। - अशोक गोयल, सीए, कैथल।
मददगार होगी डिजिटल लाइब्रेरी

डिजिटल लाइब्रेरी मददगार होगी। इसे छात्र इंटरनेट की मदद से कहीं भी एक्सेस कर सकते हैं। किसी भी फिजिकल लाइब्रेरी के मुकाबले डिजिटल लाइब्रेरी में असीमित स्थान होता है। इस लाइब्रेरी में विश्वभर की लगभग सारी पुस्तकें डिजिटल फॉर्मेट में मौजूद होंगी जिसे किसी भी स्थान से एक्सेस किया जा सकेगा। छात्रों को किसी भी स्थान पर जाकर किताब के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि छात्र घर पर बैठकर ही अपनी पसंद की किताबें पढ़ पाएंगे। -कपिल सिंहमार, प्राध्यापक भौतिक विज्ञान, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुंडरी

सम्मान राशि बढ़ाना अच्छा कदम

आज बजट में हरियाणा में शहीदों के लिए दी जाने वाली सम्मान राशि को 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ किया है व स्वतंत्रता सेनानियों का मासिक सम्मान भत्ता 25000 से बढ़ाकर 40 हजार किया गया है जो की सरकार द्वारा लिया गया एक सराहनीय कदम है।

- अभिषेक गोयल, बजरंग दल कैथल।
सर्वे नहीं, निर्माण की होनी चाहिए थी घोषणा

करनाल रोड पर रेलवे फाटक पर जाम से मुक्ति जब मिलेगी, जब एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण हो जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से यह ट्रैक बनाने की घोषणा छह साल पहले की थी, लेकिन यह पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में अब सरकार ने इसका फिर से सर्वे करने का फैसला लिया है। इस पर सर्व नहीं, बल्कि जल्द ही निर्माण होना चाहिए। - अश्वनी हतृवाल, समाजसेवी, कैथल।
बजट में हर क्षेत्र के साथ हर वर्ग का रखा गया पूरा ख्याल ः कमलेश ढांडा
प्रदेश के वित्त बजट में हर क्षेत्र के साथ हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है। महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए कई कदम उठाए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए महिला एवं बाल विकास क्षेत्र को 1938.74 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है जोकि चालू वर्ष के 1592.85 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमानों की तुलना में 21.71 प्रतिशत की वृद्वि है। इसमें 500 महिला स्वयं सहायता समूहों की 5000 बहनों को ड्रोन संचालन व रखरखाव के लिए प्रशिक्षित कर उन्हें प्रति समूह एक-एक ड्रोन दिया जाएगा। इससे वे किसानों को किराए पर दे सकती हैं। सांझा बाजार में दुकानें स्वयं सहायता समूहों को रोटेशन के आधार पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन

आमजन के लिए हितकारी है बजट

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से जारी किए गया बजट आमजन के लिए बजट हितकारी है। क्योंकि मुख्यमंत्री ने आयुष्मान योजना के तहत अब तीन से छह लाख रुपये की आय वाले परिवारों को भी इस योजना में शामिल किया है। इसके साथ ही किसानों, गृहणियों सहित अन्य वर्ग के लिए भी काफी घोषणाएं की हैं। -अशोक गुर्जर, जिलाध्यक्ष, भाजपा, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें