कैथल। चोर जिले के दो अलग-अलग स्थानों से बिजली ट्रांसफार्मर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में बिजली निगम के उपमंडल अभियंता महेंद्र सिंह ने कैथल सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर 21 अप्रैल को गांव धनोरी के किसान मुख्तार सिंह के खेतों में रखा 100 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। पुलिस ने उपमंडल अभियंता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
दूसरे मामले में गांव शिमला के सुरेश कुमार ने कलायत थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अप्रैल को चोर शिमला नहर के पास उसके खेतों में बने कमरे का दरवाजा तोड़कर वहां पर रखा इनवर्टर, बैटरी, गेहूं व अन्य सामान चुरा कर ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद