फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुख्य गेट पर दर्ज होगी प्रविष्टी , काउंटरों पर लगानी होगी बस

Sun, 18 Jan 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बस अड्डा के मुख्य गेट पर अब बसों के आने- जाने के समय की एंट्री दर्ज होगी। इसके लिए बस अड्डा परिसर के मुख्य गेट पर कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया। बस अड्डा परिसर में अब बस चालक को काउंटर पर बस लगानी अनिवार्य रहेगी। काउंटर पर बस नहीं लगाई तो नियम अनुसार विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कई बार देखने में आया है कि लंबे रूट के बस चालक बसों को काउंटरों के आगे से ही घूमा देते है। इससे यात्रियों को भाग दौड़ में बस पकड़नी पड़ती है। रात के समय तो बस चालक मुख्य गेट के पास से ही बस को घूम कर अपने गंतव्य पर लेकर जा रहे हैं। बस काउंटर पर लगने के बाद यात्रियों को बस मिलने में दिक्कत नहीं रहेगी। वहीं बस अड्डा परिसर में निजी वाहनों की एंट्री पर डिपो ने बैन लगा दिया है। अब कोई भी निजी वाहन चालक अपने वाहनों को बस अड्डा परिसर के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। बाहर ही वाहन खड़े कर अंदर प्रवेश मिलेगा या पिछले गेट से बस अड्डा पर यात्रियों को जाने की अनुमति है, लेकिन वहां वाहन खड़ा करना मना है। परिसर में ही बाइक, कार सवार बसों के सामने वाहन खड़ा कर देते थे। इससे बसों को आगे- पीछे करने सहित हादसों का खतरा बना रहता था। कई बार अंदर हादसे हो चुके हैं। इसके बाद डिपो प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। बस चालक व परिचालक अपने समय से आगे पीछे बस अड्डा पर लाते थे। यात्रियों को बसों की अलग- अलग रूटों पर जाने की सही जानकारी नहीं मिल पाती थी। अब मुख्य द्वार पर ही सभी बसों के आने- जाने की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें