संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/सीवन। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से खानपुर गांव स्थित स्टेडियम में वार्षिक खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई। इसमें महिलाओं में जोश दिखाते हुए हिस्सा लिया।
विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि इसमें म्यूजिकल चेयर गेम, डिस्कस थ्रो, 100, 300 व 400 मीटर रेस, पांच किलोमीटर की साइकिल रेस करवाई । महिला प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।
उन्होंने बताया कि विजेताओं प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि म्यूजिकल चेयर गेम खेल प्रतियोगिता में अंजना प्रथम, निर्मला द्वितीय तथा मंजू तृतीय स्थान पर रही। वहीं डिस्कस थ्रो में सीमा पहले, भतेरी दूसरे व अनीता तीसरे पायदान पर रही।
इसी प्रकार 100 मीटर दौड़ में कविता, मनदीप तथा ममता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार 300 मीटर दौड़ में पिंकी प्रथम, वीना रानी द्वितीय तथा सुहानी तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर रेस में तन्नु शर्मा प्रथम, रीना द्वितीय तथा ज्योति तृतीय स्थान पर रही। इसी क्रम म में पांच किलोमीटर साइकिल रेस में कोमल प्रथम, पूजा द्वितीय तथा मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।