फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भजन, नाट्य प्रस्तुति और रंगोली से मन मोहा

Sun, 19 Oct 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को धनतेरस के दिन दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। सभी बच्चों ने बड़े ही सुंदर ढंग से दीए सजाए और आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से दीपावली लैंप तथा सजावटी वस्तुएँ बनाकर प्रदर्शनी लगाई, जिसमें उन्होंने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों ने भगवान राम पर आधारित भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद महाकाव्य रामायण का लघु नाटक छात्राओं द्वारा मंच पर प्रस्तुत किया गया, जिसमें भगवान राम के जन्म से लेकर अयोध्या लौटने तक का चरित्र चित्रण दिखाया गया। अयोध्या लौटने पर दीप जलाकर मनाए गए उत्सव का दृश्य भी बच्चों ने झांकी के रूप में सुंदर रूप में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


कक्षा तीसरी से 12वीं तक की सभी छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा तीसरी से आठवीं तक के छात्रों ने दीए, पॉट, लैंप और अन्य आर्ट एवं क्राफ्ट वस्तुएँ बनाई, जबकि कक्षा नौंवी से 12वीं तक के छात्रों ने रंगोली पर भगवान राम से संबंधित चित्रांकन कर सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान सुनील चौधरी, जनरल सेक्रेटरी संदीप चौधरी, एडवाइजर भूपेंद्र चौधरी और कार्यकारी सदस्य पुनीत चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों की प्रदर्शनी में बनाई गई वस्तुओं का अवलोकन किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें 1,100 और 2,100 रुपये की नकद राशि देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को दीपावली के उपहार देकर शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या मोनीका कौशिक ने प्रबंधक समिति के सदस्यों का धन्यवाद किया और सभी को शुभकामनाएँ दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें