फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नोटिस से भड़के लोगों ने पीएनबी में लगाया ताला

Tue, 23 May 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पंजाब नेशनल बैंक की गांव नौच में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बैंक ने अपनी ऋण की वसूली के लिए लोगों को नोटिस जारी कर दिए। इससे सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने एकत्रित होकर बैंक में ताला लगा दिया। लोगों का कहना है कि बैंक पहले उपभोक्ताओं से ठगी गई रकम वापस करे। मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम संजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर बैंक का ताला खुलवाया।
विज्ञापन

करीब एक महीने पहले जिले के नौच गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के कैशियर रामबीर ने करोड़ों रुपये का घोटाला किया था। इस मामले में पुलिस ने कैशियर को गिरफ्तार भी कर लिया था। अभी तक उससे रुपयों की रिकवरी नहीं हो पाई है। इस मामले में अभी तक बैंक प्रबंधन को 90 से अधिक शिकायतें दी गई हैं। पुलिस व बैंक की जांच में अब तक कैशियर की ओर से 4.95 करोड़ रुपये का घोटाला करने की बात सामने आई है।
इसके साथ ही बैंक के पूर्व प्रबंधक और पूर्व उपप्रबंधक को निलंबित किया गया है। ग्रामीण विक्रम ने आरोप कहा कि बैंक अधिकारियों का बचाव कर रहा है। उन्हें एक महीने के बाद भी रुपये वापस नहीं मिले हैं। अकेले नौच गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के सैकड़ों उपभोक्ताओं के साथ धोखा हुआ है। ऊपर से बैंक ने लोगों को ऋण वसूली के लिए नोटिस भेजे हैं, जो गलत है। पहले बैंक लोगों को उनका रुपया लौटाए। तभी आगे की कार्रवाई करे।
विज्ञापन

एलडीएम सुरेंद्र कुमार नंदा ने कहा कि नोटिस जारी किए जाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। लोग अपने पैसे की रिकवरी चाह रहे हैं, उन्हें बताया गया है कि जांच में समय लग रहा है। जल्द ही जांच पूरी होने पर इस संबंध में फैसला होगा। एसडीम संजय कुमार ने ग्रामीणों को दोबारा से जांच करने का आश्वासन दिया और जांच के दौरान आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी भरोसा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें