फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धूप का लें मजा, चार दिन बाद आएंगे बादल

Fri, 06 Dec 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मौसम गुलाबी है। वीरवार को दिन भर ठंडी हवाएं चली, जिससे खिली धूप के बावजूद ठंडक का एहसास बना रहा। यही हाल अभी तीन से चार दिन तक रहने हैं। रविवार को बादल छाने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।

वहीं अगले दो-तीन दिन में ही ठंड और बढ़ने व न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। सुबह व रात को तापमान में गिरावट के चलते ठंडक से बचाव के लिए लोग उपाय करते दिखे। दोपहर के समय खिली सुंदर धूप के चलते पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। तो वहीं, तेज धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी से दोपहर के समय गर्मी का एहसास भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में परिवर्तन के चलते पहाड़ी क्षेत्राें में बर्फबारी बढ़ी है। पहाड़ी क्षेत्रों में पारा तेजी से नीचे जा रहा है जिस का असर मैदानी क्षेत्रों पर दिखाई देने लगा है। उधर, नागरिक अस्पताल में भी जुकाम, खांसी , बुखार आदि बीमारियों के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें