फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उदयपुर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन का इंजन हुआ खराब, चार घंटे थमे रहे पहिए

विज्ञापन
यात्री हरसिमरन। संवाद
विज्ञापन
कैथल। उदयपुर से चंडीगढ़ जा रही गाड़ी संख्या 20989 के इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण रेल बुधवार सुबह करीब 6:40 बजे चंदाना फाटक के पास रुक गई। चार घंटे से अधिक समय तक ट्रेन में बैठे रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई यात्री खिड़कियों के पास खड़े होकर रेल के दोबारा चलने का इंतजार करते दिखे। यात्रियों ने बताया कि उन्हें चंडीगढ़ में बैठक, काॅन्फ्रेंस और अन्य जरूरी काम में शामिल होना था लेकिन रेल रुकने के कारण वे समय पर नहीं पहुंच सके। इस दौरान यात्रियों ने ट्रेन में चाय-पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं मिलने की भी शिकायत की।
ट्रेन के चंदाना फाटक पर खड़े रहने से सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। फाटक बंद होने के कारण वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से शहर में आना पड़ा। वहीं फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

11 बजे के करीब कैथल पहुंचा दूसरा इंजन : ट्रेन को आगे ले जाने के लिए जींद की ओर से दूसरा इंजन मंगवाया गया। करीब 11 बजे दूसरा इंजन कैथल पहुंचा। इसके बाद पहले ट्रेन को पीछे से आगे की ओर किया गया और चंदाना फाटक को खोला गया।
फिर दूसरे इंजन को ट्रेन के आगे जोड़कर करीब 11:20 बजे गाड़ी को चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया। लंबे इंतजार के बाद ट्रेन चलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

यात्री हरसिमरन। संवाद

यात्री हरसिमरन। संवाद

यात्री हरसिमरन। संवाद

यात्री हरसिमरन। संवाद

यात्री हरसिमरन। संवाद

यात्री हरसिमरन। संवाद

यात्री हरसिमरन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें