फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बालू के तालाब से हटेगा अतिक्रमण, दो दिन की मोहलत

Sat, 26 Jul 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। बालू गांव में स्थित कुम्हारधना तालाब (खसरा नंबर 1264 और 368) की जमीन से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई। यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद की जा रही है।
विज्ञापन

बीडीपीओ रितु शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और तालाब के किनारे बने अवैध निर्माणों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने गोबर के उपले डालकर और दीवार खड़ी करके तालाब की जमीन पर कब्जा कर लिया है। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दो दिन में खुद ही उपले व अन्य सामान हटाने का आश्वासन दिया। बीडीपीओ रितु शर्मा ने उन्हें सोमवार तक का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया कि तालाब या पंचायती जमीन पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें