फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुरानी सब्जी मंडी में हटवाया अतिक्रमण

Fri, 29 Nov 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। यातायात पुलिस की टीम ने पुरानी सब्जी मंडी कैथल में सड़क पर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया और पीली पट्टी लगवाई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यातायात थाना प्रबंधक एसआई राजकुमार ने अतिक्रमण करने वालों को समझाया।
विज्ञापन


उन्हें बताया कि सड़क पर सामान रखकर यातायात व्यवस्था को बाधित करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हिदायत दी गई कि पट्टी से आगे कोई भी दुकानदार या रेहड़ी वाला सामान नहीं रखेगा। दुकानदारों व रेहड़ीवालों ने आश्वासन दिया कि वे अतिक्रमण नहीं करेंगे।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखने, रेहड़ी लगाने व दुकान के आगे वाहन खड़ा होने से रास्ता

काफी तंग हो जाता है। इससे आमजन को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस के भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें