फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सडक़ों पर अतिक्रमण, चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कई जगह बन रही जाम की स्थिति
विज्ञापन


कैथल। यातायात पुलिस द्वारा शहर की सडक़ों से सामान हटवाने के बाद दुकानदार एक बार तो सड़कों को खाली कर देते हैं लेकिन जैसे ही पुलिस की कार्रवाई थोड़ी लचीली होती है, उसके बाद फिर सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं। ऐसे में सड़कों से आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने सड़कों पर सामान बाहर रखकर करीब पांच से 10 फीट तक अतिक्रमण कर रखा है। इसके कारण इन सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनी रहती है।
अतिक्रमण की सबसे ज्यचादा दिक्कत पुराना बस स्टैंड, छात्रावास रोड और सब्जी मंडी, नरवानिया बिल्डिंग और पार्क रोड पर है। कुछ तो दुकानदारों ने सड़कों पर सामान रखा हुआ है। रही सही कसर सड़कों पर खड़े वाहन निकाल रहे हैं। सामान और सड़कों पर खड़े वाहनों के कारण आधे से ज्यादा सड़क अवरुद्ध हो जाती है। इस कारण अन्य वाहनों को चलने के लिए पूरा रास्ता नहीं मिल पाता है और जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासी रमेश कुमार, नरेंद्र, रिंकू, प्रवीन व रामपाल ने कहा कि पुलिस ने कुछ समय पहले सड़कों से अतिक्रमण हटवाकर पीली पट्टी लगाई है। दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि पट्टी के बाहर कोई सामान न रखें। इसके बावजूद कुछ दुकानदार सड़कों पर सामान रख रहे हैं। पुलिस ऐसे दुकानदारों का सामान जब्त करे।यातायात थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिन स्थानों पर इस समय समस्या है, उसे दूर किया जाएगा। वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें