फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव में अहम मुद्दा हो सकता है सड़कों पर अतिक्रमण

विज्ञापन
13-कैथल। सब्जी मंडी में जाम का दृश्य। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। सब्जी मंडी हो या शहर के अन्य चौक-चौराहे, अतिक्रमण के कारण लोगों का समय खराब होता है। शहर की नई सब्जी मंडी सहित आसपास के क्षेत्र में व चौक-चौराहों पर सड़क पर अवैध कब्जों से रास्ते छोटा हो जाता है। जो बचा है, उस पर भी सांड़ खड़े रहते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। परेशान दुकानदारों ने जाम और अतिक्रमण से शहर को मुक्त करवाने की मांग की है। नगर परिषद चुनाव में जाम की समस्या चुनाव में अहम मुद्दा हो सकती है।
विज्ञापन

एक तरफ सड़कों पर अतिक्रमण और दूसरी तरफ शाम के समय पशु वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण बन रहे हैं। सामने से रोशनी आने के कारण ये पशु दिखाई नहीं देते और वाहन चालक दुर्घटना का शिकार बन जाते हैं। शहर के लोगों ने मांग की है कि सड़कों से अतिक्रमण हटाकर पशुओं को पकड़वाया जाए तो काफी हद तक जाम और दुर्घटनाएं कम हो जाएंगी। इससे लोगों को जाम से भी राहत मिल सकती है।
दुकानदार पारस ने कहा कि मंडी में रेहड़ी व फड़ी वाले खड़े रहते हैं, इससे मंडी में जाम की स्थिति रहती है। कुछ समय पहले मार्केट कमेटी ने रेहड़ी फड़ी वालों के लिए विशेष स्थान निर्धारित किया गया था, लेकिन फिर मंडी में भीड़ और जाम के हालात रहते हैं।
विज्ञापन

दुकानदार कपिल ने बताया कि मंडी में बेसहारा पशु घूमते रहते हैं। एक तो अतिक्रमण के कारण सड़कें तंग हैं, वहीं रोड के बीच में सांड बैठ जाते हैं, जिससे रास्ता बंद हो जाता है और जाम लग जाता है।
दुकानदार राजू ने बताया कि मंडी में चारों तरफ गंदगी पसरी रहती है। सड़क पर बैठे पशुओं को हटाने का प्रयास करें तो वे लोगों को सींग मारने दौड़ते हैं। मंडी के गेट पर कोई चौकीदार तैनात किया जाए, ताकि पशुओं को अंदर जाने से रोका जा सके।
दुकानदार संजय ने कहा कि मंडी, कबूतर चौक, जनता मार्केट, भगत सिंह चौक, मंडी से रेलवे रोड की ओर जाने वाली सड़क व नरवानियां बिल्डिंग के सामने भी जाम लगा रहता है। कई बार कमेटी के कर्मचारी अतिक्रमण हटवाते भी हैं, लेकिन उनके जाते ही स्थिति फिर से खराब हो जाती है।
ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि शहर में पिछले दो माह में कई बार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया है। दुकानदारों को चेतावनी देने के साथ-साथ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। जहां ज्यादा दिक्कतें हैं, वहां से अतिक्रमण हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें