फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग ने वाहन चालकों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग ने वाहन चालकों व राहगीरों का जीना दुश्वार करके रख दिया है। दुकान के आगे रखा समान मुख्य मार्ग तक आ पहुंचा है। प्रशासन को नागरिकों व राहगीरों की सुविधा की कोई परवाह नहीं है। हर रोज अनेकों प्रशासनिक अधिकारी इन मार्गों से गुजरते हैं लेकिन अतिक्रमण एवं मार्ग पर अवैध पार्किंग की ओर किसी का ध्यान नहीं है। कैथल-असंध मार्ग, पूंडरी-राजौंद मार्ग, पूंडरी चौंक पर अतिक्रमण दिनोंदिन गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। बिना किसी अवरोध के फैल रहा अतिक्रमण प्रशासन की अनदेखी का परिणाम है। इस बारे राहगीर व वाहन चालक विजय कुमार, सतीश, रामबीर, राजकुमार ने प्रशासन से मांग की है कि बढ़ते अतिक्रमण पर प्रतिबंध लगाकर वाहन चालकों व राहगीरों को आए दिन होने वाली परेशानी से निजात दिलाई जाए। इन लोगों ने बताया कि अतिक्रमण से मार्ग पर जाम लगना एक आम बात बन चुकी है। हर रोज लगने वाले जाम से आए दिन कोई न कोई अनहोनी घटना घटती ही रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें