फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी निष्ठा से करें कार्य, मिल प्राप्त करेगी बेहतर परिणाम : कृष्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सहकारी चीनी मिल में आगामी पिराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ की तैयारियों के तहत धार्मिक परंपराओं के अनुसार विधिवत बॉयलर पूजन और हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इस अवसर पर मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने यज्ञ में पूर्णाहुति अर्पित कर आगामी पिराई सत्र के सफल, सुचारू व निर्विघ्न संचालन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी अपना-अपना कार्य निष्ठा व लग्न से करें ताकि मिल इस पिराई सत्र के दौरान और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकें। सभी कर्मचारी अपने-अपने स्टेशनों की मशीनरी की जांच कर लें ताकि पिराई सत्र के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि बॉयलर को आज से धीमी आंच से परिपक्व किया जाएगा और बाद में स्टीम ट्रायल के दौरान मिल की सारी मशीनरी का गहनता से परीक्षण किया जाएगा ताकि मिल अपनी क्षमता के अनुसार पिराई कर सके। हवन के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस मौके पर मिल के मुख्य रसायनविद् कमलकांत तिवारी, उप मुख्य अभियंता आमिर हुसैन जुबेरी, गन्ना प्रबंधक जसमिंद्र सिंह, लवलेश कुमार और राजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें