फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाजपा सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

Thu, 10 Jul 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला-चीका। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी हड़ताल के तहत गुहला ब्लॉक के कर्मचारियों ने बुधवार को शहीद उधम सिंह चौक पर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले कर्मचारियों ने देवी लाल पार्क में एकत्र होकर शहरभर में रैली निकाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान पवन शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन ब्लॉक सचिव संदीप सैनी ने किया। वक्ताओं ने मजदूर कोड्स रद्द करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम-समान वेतन लागू करने, आठवां वेतन आयोग गठित करने, पेंशन देने, तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें