संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह ने कहा कि 26 व 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी परीक्षा को लेकर सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी गंभीरता से कार्य करें। परीक्षा आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और आयोग द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।
बुधवार को अमर सिंह ने डीसी कार्यालय में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त प्रीति ने उन्हें जिले में अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी। एसपी आस्था मोदी ने सुरक्षा इंतजामों पर रिपोर्ट पेश की।
अमर सिंह ने कहा कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई है, वे आयोग द्वारा जारी पहचान पत्र गले में अवश्य पहनें। परीक्षा केंद्र में अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश न हो। मोबाइल, डिजिटल घड़ी या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूरी तरह वर्जित हैं। केंद्र अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि कोई भी परीक्षार्थी या स्टाफ ऐसा सामान अंदर न लाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कहा कि वे पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करें, समूह में खड़े न हों और केंद्र के बाहर भीड़ न लगने दें। यातायात सुचारू रहे और कहीं भी जाम न लगे।
अपनी प्रति ही बाहर ले जा सकेंगे परीक्षार्थी
अमर सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तिका में तीन प्रतियां होंगी, जिनमें से परीक्षार्थी केवल अपनी प्रति ही बाहर ले जा सकते हैं। उत्तर पुस्तिका में सभी विवरण सावधानी से भरें और किसी प्रश्न का उत्तर अधूरा न छोड़ें। उत्तर पुस्तिका को किसी भी प्रकार से खुरचना या काटना पूर्णतः वर्जित है — ऐसी उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए मान्य नहीं होंगी।