कलायत। चंडीगढ़ बिजली निगम व यूपी के आगरा व वाराणसी डिसकाम को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन सब यूनिट कलायत द्वारा विरोध का प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान सुखदेव सिंह व मंच का संचालन सब यूनिट सेक्रेटरी अनिल कुमार फोरमैन ने किया। सुखदेव सिंह ने कहा कि बिजली बोर्डों को निजी हाथों में देने के विरोध में 19 दिसंबर को देशभर में प्रदर्शन किए गए हैं। गेट मीटिंग के माध्यम से सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। गेट मीटिंग में सब यूनिट कैशियर सतीश कुमार, सब यूनिट सह सचिव बिंदु, सुमन रानी, सब यूनिट ऑर्गेनाइजर विनोद एसए, बलराज सिंह एसएसए, सतीश कैलरम, नरेंद्र कैलरम, तरसेम सिंह, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
गेट मीटिंग कर निजीकरण के विरोध में जताया रोष
सीवन। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर सब-यूनिट सीवन की ओर से गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस गेट मीटिंग में हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार कि निजीकरण की नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्षता सब-यूनिट प्रधान जसवीर सिंह व मंच संचालन सब-यूनिट सचिव जोगिंदर पाल ने किया।
केंद्रीय कमेटी के उप-प्रधान स्वराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि चंडीगढ़ (यूटी) व उत्तर प्रदेश के वाराणसी व आगरा सहित अन्य मंडलों का भी सरकार द्वारा निजीकरण किया जा रहा है जिससे आने वाले समय में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस गेट मीटिंग में यूनिट सह-सचिव संदीप गर्ग, सब-यूनिट कैशियर नरेश कुमार, प्रदीप मोगा, जितेंद्र सिंह, महिवाल शर्मा, रोशन लाल फोरमैन, ओम प्रकाश उदयभान, कृष्ण व राजपाल आदि कर्मचारियों ने भाग लिया। संवाद