फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कर्मचारियों को तंबाकू के उत्पादों का सेवन न करने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला रेडक्रॉस सोसायटी व जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग सहित अन्य विभागों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों ने अपने कर्मचारियों को तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में भी कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में अस्पताल में पहुंचे मरीजों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। इसके अलावा विभागों में सभी कर्मचारियों को तंबाकू उत्पाद से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में एवं उनसे बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया।

डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि 31 मई को दुनियाभर में हर साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य तंबाकू सेवन से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना एवं उन्हें इसके बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है। तंबाकू के ज्यादा सेवन करने से फेफड़ों के कैंसर होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे तंबाकू का सेवन बंद करें और अपने आस-पास के लोगों एवं रिश्तेदारों को भी तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए प्रति प्रेरित करें।
विज्ञापन


इस अवसर पर जीएसटी कमिशनर डॉ. वीके शास्त्री, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी आत्मा राम कसाना, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल, अधीक्षक कर्मबीर सिंह, एआईपीआरओ अमित कौशिक, गुरमीत सिंह, रामफल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें