फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्राइम क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम अपडेट करने पर जोर

Sun, 20 Aug 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एसपी अभिषेक जोरवाल ने अधीनस्थों को क्राइम क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम को अपडेट रखने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस का पहला कर्तव्य अपराधी को पकड़ कर सुरक्षित माहौल देना है। उन्होंने की चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ाने पर जोर भी दिया। साथ ही निर्देश दिए कि केसों का निपटारा जल्द करें।
विज्ञापन


वह लघु सचिवालय स्थित सभागार हॉल में शनिवार को सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों व जिला की अन्य सभी यूनिट प्रभारी व डीपीओ कार्यालय की सभी शाखा प्रभारियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देशों के संबंध में भी अधीनस्थों को अवगत करवाया। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कई हिदायतें भी बताई।

चिह्नित अपराधों के बारे में निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि पर्यवेक्षण अधिकारी घटनास्थल पर जाकर अनुसंधानकर्ता को निर्देश दें व अनुसंधान करवाएं। महिला विरुद्ध अपराध सहित अन्य मामलों में जल्दी कार्रवाई करें। अवैध शराब, नशा व अवैध असला तस्करों पर पैनी नजर रखते हुए ठोस कार्रवाई अमल में लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डीएसपी मुख्यालय उमेद सिंह, डीएसपी गुहला सुनील कुमार, डीएसपी कलायत सज्जन कुमार, डीएसपी एईसी ललित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें