फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाजपा की नीति जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

Thu, 07 Dec 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा के कपिल कमल कार्यालय में बुधवार को युवा मोर्चा की ओर से मंडल सशक्तीकरण व विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में बैठक हुई। इसमें जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। बैठक में पूरे जिले से आए सभी पदाधिकारी को आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव पर विशेष चर्चा कर पार्टी की नीति जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया ताकि आगामी चुनाव में जीत दर्ज की जा सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यों की बदौलत हरियाणा में फिर से 2024 में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विकल्प नहीं है इसलिए युवाओं को आप अपनी कमर कसनी होगी ताकि हरियाणा में तीसरी बार मनोहर सरकार लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज ने की। उन्होंने कहा कि आठ-नौ सालों में भारत हर क्षेत्र में मजबूत हुआ है। आर्थिक रूप से भारत आज विश्व में पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था है। भारत पूरी तरह से आज कार, मोबाइल, दूध प्रोडक्शन, एक्सपोर्ट इत्यादि हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है। भाजपा सरकार ने युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के मेरिट के आधार पर नौकरियां प्रदान की। भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई नीतियों का लाभ अंतिम पंक्ति पर खड़े लाभार्थी तक पहुंच रहा है। इसकी बदौलत भाजपा का ग्राफ दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें