फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संगठन मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में शनिवार को जिला पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करने के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद रखने और जनसंपर्क गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से ही पार्टी आगे बढ़ रही है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में चेयरमैन देवेंद्र पांचाल, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर, फूल सिंह खेड़ी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष हजवाना, जंगीर सिसला, जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें