फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तालमेल के साथ निष्पक्ष चुनाव कराने पर जोर

Tue, 14 May 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आईजी कॉलेज में सोमवार को पूंडरी व गुहला विधानसभा, आरकेएसडी कालेज में कैथल विधानसभा तथा आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के हॉल कलायत विधानसभा क्षेत्र के पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी, पोलिंग ऑफिसर सहित अन्य स्टाफ को ईवीएम का बारीकी से प्रशिक्षण

दिया गया। इस मौके पर उन्हें चुनाव के तौरान बेहतर तालमेल के साथ निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया करवाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

इस मौके पर एडीसी एवं पूंडरी की सहायक रिटर्निंग अधिकारी सी जया श्रद्धा ने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को कहा कि पोलिंग पार्टियों के सभी सदस्य आपस में परिचित हो जाएं, ताकि मतदान के दिन आपसी तालमेल के साथ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई जा सके। कहा कि प्रशिक्षण मतदान अधिकारियों को चुनाव प्रणाली को समझने और त्रुटि मुक्त चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए यह प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


इस समय देश में चुनाव से महत्वपूर्ण कोई कार्य नहीं है। सभी पोलिंग पार्टी सदस्य प्रशिक्षण में भाग लेकर

निर्देशों की प्राप्ति कर भली-भांति अध्ययन कर लें।

उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे चुनाव हैंडबुक का भी अध्ययन जरूर करें, इससे चुनाव करवाने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में कुल 31 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्येक बूथ पर दो बैलेट यूनिट लगाई जाएंगी। कैथल के एसडीएम एवं एआरओ सुशील कुमार, गुहला के एसडीएम एवं एआरओ कृष्ण कुमार, कलायत के एसडीएम एवं एआरओ सत्यवान सिंह मान तथा संबंधित विषयों के मास्टर ट्रेनर ने सभी पोलिंग पार्टियों को चुनावी प्रक्रिया की बारीकियां सिखाते हुए पोलिंग पार्टियों को ईवीएम की कार्यप्रणाली, टेंडर वोट, चैलेंज वोट व चुनाव प्रक्रिया के दिन प्रयोग में लाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के फार्म, पोस्टल वोट, माइक्रो पर्यवेक्षक, पोलिंग बूथ के अंदर प्रवेश करने वाले अधिकृत लोगों सहित अन्य चुनावी संबंधी जितने भी पहलू हैं, उन सभी के बारे में गहनता से जानकारी दी।

इस दौरान मास्टर ट्रेनर ने पोलिंग पार्टियों से चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल जवाब करते हुए प्रशिक्षण को रूचिकर बनाया। मास्टर ट्रेनरों ने कहा कि चुनाव शुरू होने से पहले किया जाने वाला मॉक पोल चुनाव को पारदर्शी बनाने की सबसे अहम कसौटी है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार मॉक पोल के दौरान 50 वोट डलवाना सुनिश्चित करें। पीओ व एपीओ अपने स्तर पर मतदान केंद्र के निर्धारित स्थान में बदलाव नहीं कर सकते। अपरिहार्य स्थिति में इसके लिए उन्हें पहले सहायक निर्वाचन अधिकारी को बताना होगा। ऊपर से मंजूरी मिलने पर ही इस दिशा में कोई कदम उठाया जा सकता है।

प्रशिक्षण के दौरान मतदान खत्म होने पर ईवीएम व वीवीपैट को सील करने के तरीके की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें