विजेताओं को सम्मानित करते प्रबंधन सदस्य।
राजौंद। किठाना कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर्स के साथ बिताए पलों को साझा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कॉलेज चेयरमैन रामफल ढांडा, मैनेजिंग डायरेक्टर विकास ढांडा, प्राचार्या डॉ. सुमन ढांडा मौजूद रहे। संवाद